एमपी:पिकनिक में शराब लाने की बात पर दोस्तों में विवाद, युवक को पीटकर नदी किनारे तड़पता छोड़ गए साथी; मौत – Dispute Over Bringing Alcohol During A Picnic Leads To Man Being Beaten To Death By A Friend

सीधी थाना क्षेत्र का मामला।
November 15, 2026

सीधी थाना क्षेत्र का मामला।
शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी और उसके साथी नदी किनारे तड़पता छोड़कर घर लौट गए। बाद में एक ग्रामीण की नजर घायल युवक पर पड़ी और उसने उसे घर पहुंचाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिछली नदी की है।
पुलिस के अनुसार, मुकेश पाव निवासी रटगा अपने साथी भोलू उर्फ उदयलाल पाव और अन्य लोगों के साथ गांव के पास स्थित बिछली नदी पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शराब लाने की बात को लेकर मुकेश और भोलू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि भोलू उर्फ उदयलाल ने मुकेश के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।
पढ़ें: उज्जैन स्टेशन पर पुकारते रहे दो मासूम, भाई रोया तो नन्हीं बहन ने सिर पर हाथ फेरकर चुप कराया
मारपीट के बाद मुकेश अचेत होकर नदी किनारे गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इसके बाद भोलू अपने अन्य साथियों के साथ उसे उसी हालत में छोड़कर घर लौट गया। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति नदी की ओर गया तो उसकी नजर घायल मुकेश पर पड़ी। वह उसे अपने साथ घर लेकर पहुंचा। मुकेश की गंभीर हालत देखकर परिजन उसे जयसिंहनगर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर सीधी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मारपीट के कारण मुकेश की मौत हुई है। मामले में आरोपी भोलू उर्फ उदयलाल पाव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
November 14, 2026
शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग में बैठे मवेशी विस्तार प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल शनिवार को शहडोल जिले के दौरे पर हैं। वे शुक्रवार रात ही शहडोल पहुंच गए थे। जिले के सबसे बड़े जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के दौरे के बावजूद नगर पालिका की व्यवस्थाओं में कोई सुधार नजर नहीं आया। शहर की […]
November 14, 2026
ब्यौहारी अस्पताल। विस्तार शहडोल के ब्यौहारी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक विद्यालय बदरचुआ में मध्यान्ह भोजन करने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। भोजन करने के बाद एक बच्चे को उल्टी होने लगी, जबकि कुछ अन्य बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की। सूचना मिलने पर सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]
November 14, 2026
चोरों ने घर की दीवार में लगाई सेंध विस्तार बुढ़ार थाना क्षेत्र के चनौडी गांव में चोरों ने एक होटल व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर घर की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और वहां रखे सोने-चांदी के जेवरात […]
