एमपी:लोकतंत्र बचाओ यात्रा कार्यक्रम में नाराज हुए मंत्री विजयवर्गीय – Cm Mohan Yadav Kailash Vijayvargiya Bjp Loktantra Yatra

इंदौर
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
October 30, 2026

इंदौर
, डिजिटल डेस्क, इंदौर
इंदौर में भाजपा द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच से बार-बार नाराजगी जाहिर करते रहे। वे यात्रा शुरू होने में हो रही देरी के कारण नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। वे अफसरों को यात्रा शुरू करने के लिए कह रहे थे। पर यात्रा शुरू नहीं हो रही थी। इस पर मंत्री ने नाराजगी जाहिर की और यात्रा जल्दी शुरू करने के लिए कहा।
रैली का समय 11 बजे रखा गया था। दोपहर 12 के बाद से ही कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से अधिकारियों से कहा कि हम मजबूरी में रैली को आगे बढ़ा देंगे यदि मुख्यमंत्री जी कार्यक्रम में समय पर नहीं आ पाएंगे। इसके बाद उन्होंने मंच से यह भी कह दिया कि लगता है मुख्यमंत्री तब रैली में पहुंचेंगे जब जनता ही यहां से चली जाएगी। मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कई बार मुख्यमंत्री को आने में देर होने पर नाराजगी जाहिर की और कई बार माइक बंद करके अधिकारियों पर भी नाराज होते रहे।
जनता से कहा वापस जाकर आ जाना
रैली में बड़ी संख्या में आए लोग जब लोग जाने लगे तो मंच से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि आप लोग जा रहे हो तो चले जाओ। पोहा जलेबी खाकर वापस रैली में शामिल होने के लिए आ जाना। मंच से वह कई बार लोगों को रोकने का प्रयास भी करते दिखे लेकिन मुख्यमंत्री के आने में विलंब होने के कारण रैली में शामिल होने के लिए आए लगभग आधे से अधिक लोग 12:30 बजे तक वापस चले गए थे।
सीएम के आने के पहले ही शुरू कर दी यात्रा
12:30 बजे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के बिना ही रैली शुरू कर दी और अधिकारियों से कहा कि अब 2 मिनट का इंतजार भी नहीं, रैली को सब आगे बढ़ाओ। आगे चलो। बस इसके कुछ मिनट बाद ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम में पहुंच गए।
November 13, 2026
विनोद कासलीवाल – फोटो : amarujala
November 13, 2026
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि महिला स्वयं कमाने में सक्षम है तो वह दूसरे पति से भरण-पोषण भत्ता पाने की हकदार नहीं होगी। हालांकि अदालत ने यह भी व्यवस्था दी कि दूसरा पति महिला के पहले विवाह से जन्मे नाबालिग बेटे की जिम्मेदारी […]
November 13, 2026
राज और नीति विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 तारीख को विदेश जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार विदेश जाने के पहले वे एक और बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते हैं। इसमें जहां एक और मंत्रालय के अधिकारियों में फेरबदल हो सकता है, दूसरी ओर एक दो संभाग के कमिश्नर और कुछ जिलों के कलेक्टर […]
