कोटा:सबसे बुजुर्ग बाघिन महक की तबीयत बिगड़ी, पार्क के डिस्प्ले एरिया से हटाई गई – Kota Abheda Biological Park Oldest Tigress Mahak Health Update

बाघिन महक
October 30, 2026

बाघिन महक
देश की सबसे बुजुर्ग बाघिन महक को सेहत संबंधी समस्याओं के कारण कोटा स्थित अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क के डिस्प्ले एरिया से हटा दिया गया है। महक की उम्र 23 वर्ष व दो महीने हो चुकी है। ढलती उम्र के चलते उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है और चलने में भी तकलीफ है। सहायक वन संरक्षक पंकज कुमार मीणा ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) कोटा टी मोहनराज ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जिसके आधार पर बाघिन की निरंतर निगरानी की जा रही है।
शारीरिक कमजोरी और नाइट शेल्टर
सहायक वन संरक्षक पंकज मीणा ने बताया कि समिति के निर्देशों के तहत ही महक को केवल नाइट शेल्टर में रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि बाघिन के शरीर के आगे के हिस्से और चेहरे में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, उसके पीछे के पैरों की तरफ समस्या उत्पन्न हो गई है। यदि वह चलते समय किसी पत्थर से टकराकर गिर जाए, तो उसे दोबारा उठने में भी समस्या होने लगती है। इसी कारण उसे केवल नाइट शेल्टर में ही रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: जेन-जी आंदोलन फोटो विवाद: रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी हटाने पर डोटासरा ने सरकार को घेरा, दे दी ये नसीह
स्वास्थ्य निगरानी और खुराक प्रबंधन
बाघिन के उपचार और निगरानी में जुटे वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. अखिलेश पांडे का कहना है कि बाघिन की वृद्धावस्था से जुड़ी परेशानियों से जूझ रही है। उसके शरीर के पिछले हिस्से में ज्यादा परेशानियां हैं और यह कमजोरी अत्यधिक उम्र के कारण है। डॉ. पांडे ने बताया कि इस उम्र में बाघिन को जितना भोजन लेना चाहिए, वह उतना ही आहार ग्रहण कर रही है। उसकी खुराक दिनभर में तीन समय मिलाकर चार किलोग्राम तय की गई है। इसके साथ ही उसकी हृदय गति, श्वसन तंत्र तथा अन्य स्वास्थ्य मानकों की प्रतिदिन निगरानी की जा रही है।
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
November 12, 2026
सर्राफा कारोबारी की हत्या विस्तार भारत विकास परिषद अस्पताल में गुरुवार को एक सर्राफा कारोबारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के ठीक बाहर घटी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मृतक कारोबारी की पहचान […]
