एमपी:विधायक के सरकारी आवास में युवक-युवती मिलने से मचा हड़कंप, विधानसभा सचिवालय ने जांच बैठाई – Mp: Youth And Woman Found At Congress Mla’s Official Residence; Assembly Secretariat Orders Probe

विधायक विश्राम गृह भोपाल (सांकेतिक फोटो)
November 8, 2026

विधायक विश्राम गृह भोपाल (सांकेतिक फोटो)
विधायक विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक के सरकारी आवास पर युवक और युवती के मिलने का मामला सामने आया है। महिदपुर से विधायक दिनेश जैन बोस ने आरोप लगाया है कि 2 नवंबर को जब वे अपने आवास पहुंचे तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में थे। विधायक के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी थे और उनके पहुंचने पर वर्दी पहनकर वहां से चले गए। घटना की शिकायत के बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू करा दी है। विधायक जैन ने बताया कि वे 2 नवंबर को भोपाल पहुंचे थे। विधायक विश्राम गृह के खंड-3 में उन्हें आवंटित आवास पर जाने के बाद वहां युवक-युवती को देखकर वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि दोनों पुलिस विभाग से जुड़े थे। विधायक के पहुंचने पर एक युवक ने पहले ही वर्दी पहन ली थी, जबकि दूसरे ने उनके सामने कपड़े बदले और वर्दी पहनी। इसके बाद दोनों वहां से चले गए।
ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम यादव बोले- खेती के साथ पशुपालन और दूध उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आय, दीपावली की दी बधाई
आवास तक कैसे पहुंचे बाहरी लोग
विधायक ने इस मामले की शिकायत विधानसभा सचिवालय से की। इसके बाद विधानसभा सचिवालय ने जांच के निर्देश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आवास में अनधिकृत लोगों के पहुंचने और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रहे हैं। जांच में कक्ष क्रमांक 13 और 14 को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
ये भी पढ़ें- एमपी: सारंग का कांग्रेस पर हमला- विधानसभा का इस्तेमाल जनहित नहीं, राजनीतिक चेहरा चमकाने के लिए करती है पार्टी
चाबी और सुरक्षा व्यवस्था की भी होगी जांच
घटना के बाद विधायक विश्राम गृह की सुरक्षा और वहां तैनात कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। सामान्य तौर पर विधायक के भोपाल से बाहर रहने पर उनके आवास की चाबी मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती है। सफाई और अन्य जरूरी कामों के लिए कर्मचारियों को कमरों में जाने की सुविधा होती है। अब जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि संबंधित आवास की चाबी किसके पास थी और युवक-युवती वहां किसकी अनुमति से पहुंचे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बाहरी लोगों के प्रवेश की जानकारी जिम्मेदार कर्मचारियों को क्यों नहीं हुई। जांच पूरी होने के बाद विधानसभा सचिवालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
November 13, 2026
बेबो के समर्थन में उतरे हिंदू संगठन विस्तार दिवाली पर अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा नवाब बेगमों के पुश्तैनी पेंडेंट पहनने से उपजे विवाद में अब हिंदू संगठन उनके समर्थन में सामने आए हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने स्पष्ट कहा है कि अभिनेत्री को इस मामले में किसी से भी माफी […]
November 13, 2026
अमूल दूध की कीमतों में इजाफा – फोटो : amarujala.com विस्तार मध्यप्रदेश में अमूल दूध पीने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च करना होगा। कंपनी ने दूध की कीमतों में 1 से 4 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। नई दरें गुरुवार, 12 नवंबर से लागू हो गई हैं। अमूल गोल्ड का एक लीटर […]
