शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:10 डिसमिल जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत – Bloody Clash Over A Land Dispute: 50-year-old Man Murdered By His Cousin With An Axe
सीधी

एमपी:10 डिसमिल जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत – Bloody Clash Over A Land Dispute: 50-year-old Man Murdered By His Cousin With An Axe

November 20, 2026


Bloody clash over a land dispute: 50-year-old man murdered by his cousin with an axe

मौके पर पहुंची पुलिस

सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत धानिगवा पश्चिम टोला में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे हुई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान सीता गुप्ता (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान रिश्ते के चचेरे भाई रामनिवास गुप्ता (48) पर सीता गुप्ता पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप है। हमले में सीता गुप्ता की मौत हो गई।

पढ़ें: श्मशान में चिता से छेड़छाड़ करने वाली अघोरी काली फिर चर्चा में, अब जमीन कब्जाने का आरोप

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 10 डिसमिल सड़क की जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर मड़वास तहसील में प्रकरण भी दर्ज है। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका और शुक्रवार सुबह यह विवाद हत्या तक पहुंच गया।

घटना की सूचना मिलने पर मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने मामले में कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाने में सूचना मिलते ही चौकी पथरौला को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X