शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एशियन पैरा गेम्स में उपलब्धियों की बरसात:1538 पदक जीते गए, 27 विश्व रिकॉर्ड टूटे; कैसा रहा भारत का प्रदर्शन? – Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform
खेल

November 3, 2026

Asian Para Games 2026: 1538 Medals Awarded, 27 World Records Broken; How Did India Perform

एशियन पैरा गेम्स 2026
– फोटो : IANS

विस्तार

जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियन पैरा गेम्स का समापन कई ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ हुआ। छह दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ में कुल 1538 पदक प्रदान किए गए, जबकि खिलाड़ियों ने 27 विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान 81 एशियाई रिकॉर्ड और 306 एशियन पैरा गेम्स रिकॉर्ड भी बनाए गए। एशियन पैरा गेम्स के पांचवें संस्करण में 45 देशों की राष्ट्रीय पैरालंपिक समितियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 33 देशों ने कम से कम एक पदक अपने नाम किया, जबकि 22 देशों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल की। पदकों के मामले में इस बार पिछले संस्करण के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X