शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एशियन हॉकी चैंपियंस:मेजबान भारत ने फाइनल में जापान को हराया, छठी बार जीता खिताब – India Defeated Japan In The Final Of The Asian Hockey Champions Trophy
मोहाली

एशियन हॉकी चैंपियंस:मेजबान भारत ने फाइनल में जापान को हराया, छठी बार जीता खिताब – India Defeated Japan In The Final Of The Asian Hockey Champions Trophy

November 5, 2026


India defeated Japan in the final of the Asian Hockey Champions Trophy

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत
ग्राफिक्स

विस्तार

 भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना दबदबा साबित कर दिया। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब-2026 के फाइनल में भारत ने जापान को 4-1 से करारी शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए जापान की चुनौती को ध्वस्त कर दिया। इस जीत के साथ भारत ने प्रतियोगिता का छठा खिताब अपने नाम किया। 

शुरुआत में जापान ने ली 1-0 की बढ़त

मुकाबले की शुरुआत में जापान ने भारत को चौंकाते हुए तीसरे मिनट में ही मात्सुमोतो के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। शुरुआती बढ़त के बाद जापानी खिलाड़ियों ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य नहीं खोया। पहले हाफ में पिछड़ने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे हाफ में आक्रामक तेवर दिखाए और गोलों की झड़ी लगा दी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X