मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एसआईआर:यूपी में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी; कुल इतने वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट – Up: Electorate Now Stands At 13.58 Crore; Draft Voter List Released—another Opportunity To Add Or Correct Name
लखनऊ

एसआईआर:यूपी में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या घटी; कुल इतने वोटर बढ़े, चार जनवरी को आएगी अंतिम लिस्ट – Up: Electorate Now Stands At 13.58 Crore; Draft Voter List Released—another Opportunity To Add Or Correct Name

November 17, 2026


UP: Electorate now stands at 13.58 crore; draft voter list released—another opportunity to add or correct name

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मंगलवार को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 मतदाताओं के नाम शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।

अप्रैल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची की तुलना में अब 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं। नई ड्राफ्ट सूची में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष, 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिलाएं और 4,042 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11 लाख 83 हजार 352 मतदाता शामिल किए गए हैं।

महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी

10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या में 10 लाख 96 हजार 828 की वृद्धि हुई है। पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 लाख 87 हजार 449 बढ़ी है। इस अवधि में तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 164 कम हुई है।

वहीं, 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या अप्रैल में 17 लाख 63 हजार 360 थी, जो नवंबर की ड्राफ्ट सूची में घटकर 11 लाख 83 हजार 352 रह गई। इस तरह इस आयु वर्ग में 5 लाख 80 हजार 8 नाम कम दर्ज हुए हैं।

महिला-पुरुष अनुपात में सुधार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में प्रति एक हजार पुरुष मतदाताओं पर महिलाओं की संख्या का अनुपात 834 से बढ़कर 840 हो गया है। वहीं, मतदाता-जनसंख्या अनुपात भी 55.17 से बढ़कर 55.95 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X