शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:गांव के बाहर मिला पल्लेदार का शव, चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Auraiya Body Of Manual Laborer Found Outside Village Police Forces From Four Stations Arrived At The Scene
कानपुर

औरैया:गांव के बाहर मिला पल्लेदार का शव, चार थानों की पुलिस फोर्स पहुंची, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Auraiya Body Of Manual Laborer Found Outside Village Police Forces From Four Stations Arrived At The Scene

November 8, 2026


Auraiya Body of manual laborer found outside village police forces from four stations arrived at the scene

मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के लिधौरा गांव के बाहर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव मिलने की खबर कुछ ही देर में आसपास के गांवों तक फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

मृतक की पहचान लिधौरा गांव निवासी धर्मवीर पुत्र नवाब सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि धर्मवीर पल्लेदारी का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। गांव के बाहर उनका शव मिलने की खबर से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X