शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:दीपावली की रात रेहान मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान – Auraiya: Massive Fire Breaks Out At Rehan Motors Workshop On Diwali Night; Losses Exceed ₹50 Lakh
औरैया

औरैया:दीपावली की रात रेहान मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान – Auraiya: Massive Fire Breaks Out At Rehan Motors Workshop On Diwali Night; Losses Exceed ₹50 Lakh

November 9, 2026


Auraiya: Massive fire breaks out at Rehan Motors workshop on Diwali night; losses exceed ₹50 lakh

मोटर्स वर्कशॉप में लगी भीषण आग

दीपावली की रात थाना क्षेत्र में रेहान मोटर्स की वर्कशॉप में भीषण आग लग गई। वर्कशॉप से ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें देख लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर दमकल विभाग की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे रहे।

सूचना पर दिबियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नजर बनाए रखी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। वर्कशॉप में आग लगने से शुरुआती अनुमान के मुताबिक 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। वर्कशॉप में खड़े वाहन और सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, आग पूरी तरह बुझने और वर्कशॉप का निरीक्षण होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पीड़ित की ओर से दी गई जानकारी और जांच के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X