रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध मौत, छत पर बने बरामदे में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस – Auraiya Suspicious Death Of A Young Man Visiting Relatives Body Found In The Veranda On The Roof
औरैया

औरैया:रिश्तेदारी में आए युवक की संदिग्ध मौत, छत पर बने बरामदे में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस – Auraiya Suspicious Death Of A Young Man Visiting Relatives Body Found In The Veranda On The Roof

November 24, 2026


Auraiya Suspicious death of a young man visiting relatives body found in the veranda on the roof

मृतक की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गांसीपुर में रिश्तेदारी में आए 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवक का शव छत पर बने बरामदे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिधूना कोतवाली क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी पवन कुमार (25) पुत्र वीरेंद्र सिंह सोमवार शाम अछल्दा थाना क्षेत्र के गांसीपुर गांव निवासी अमित कुमार पुत्र अमर सिंह दोहरे के घर उनकी बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। रात में जन्मदिन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पवन छत पर बने बरामदे में सो गया। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे मृत अवस्था में देखा, तो उनके होश उड़ गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X