शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कन्नौज:शौच करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हादसे की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Kannauj Elderly Man Drowns In Pond While Out To Relieve Himself Incident Suspected To Caused By A Slip
कन्नौज

कन्नौज:शौच करने गए वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत, पैर फिसलने से हादसे की आशंका, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा – Kannauj Elderly Man Drowns In Pond While Out To Relieve Himself Incident Suspected To Caused By A Slip

October 29, 2026


Kannauj Elderly man drowns in pond while out to relieve himself incident suspected to caused by a slip

वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के गुरसहायगज कोतवाली क्षेत्र में शौच के लिए गए एक वृद्ध की तालाब में डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान सुबह करीब सात बजे तालाब में उनका शव मिला। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन के ग्राम खाड़े देवर निवासी नरेश कुमार (60) बुधवार को देर-रात शौच के लिए जा रहे थे।

इसी दौरान आशंका जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण वह तालाब में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद सुबह करीब सात बजे तालाब में नरेश कुमार का शव दिखाई दिया। गांव के ही सुरेश चंद्र कठेरिया ने तालाब से शव को बाहर निकाला।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X