शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कबीरधाम में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत:12 साल की बच्ची समेत चार की मौत, दो गंभीर घायल – A Horrific Collision Between Two Bikes In Kabirdham: Four People, Including A 12-year-old Girl, Died, Two Were
कबीरधाम

कबीरधाम में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत:12 साल की बच्ची समेत चार की मौत, दो गंभीर घायल – A Horrific Collision Between Two Bikes In Kabirdham: Four People, Including A 12-year-old Girl, Died, Two Were

November 11, 2026


A horrific collision between two bikes in Kabirdham: Four people, including a 12-year-old girl, died, two were

घटना स्थल की फोटो

विस्तार

कबीरधाम जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनिया-गौरमाटी गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष और एक 12 साल की बच्ची शामिल है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एक मोटरसाइकिल पर ग्राम बनरांका निवासी भूपेंद्र कश्यप, ऋतु कश्यप (12) और पंकज कश्यप सवार थे। हादसे में इन तीनों की मौत हो गई। दूसरी मोटरसाइकिल पर ग्राम नवघटा निवासी भावेश सिन्हा सवार था। उसकी भी दुर्घटना में जान चली गई। इसी बाइक पर सवार तोमन मरावी और भानुप्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का प्राथमिक उपचार थान खम्हरिया अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने चारों मृतकों के शव अस्पताल की मर्च्युरी में रखवाए हैं। घटना के बाद से ग्राम बनरांका में शोक का माहौल है, क्योंकि एक ही परिवार/गांव के तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, ग्राम नवघटा में भी भावेश सिन्हा की मौत से मातम पसरा है। फिलहाल हादसे के कारणों और दोनों मोटरसाइकिलों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X