कबीरधाम में दिनदहाड़े बड़ी लूट:सोना-चांदी कारोबारी से 30 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश – Robbery In Kabirdham: Criminals Flee With Jewellery And Cash Worth Rs 30 Lakh From A Gold And Silver Trader

सांकेतिक तस्वीर
October 29, 2026

सांकेतिक तस्वीर
कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुर्जनपुर के पास मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक सोना-चांदी कारोबारी और उनके साथी को रोककर करीब 30 लाख रुपये मूल्य का सामान लूट लिया। घटना 27 अक्तूबर को उस समय हुई जब कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे थे।
कारोबारी वेदप्रकाश सोनी के अनुसार, बदमाशों ने रास्ते में उनसे गहनों से भरा बैग छीन लिया। पीड़ित कारोबारी के बैग में लगभग 15 किलोग्राम चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के आभूषण तथा 1.50 लाख रुपये नकद रखे थे। पुलिस ने लूटे गए कुल सामान की कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी है। पीड़ित व्यापारियों ने घटना के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचकर पूरी वारदात की जानकारी दी।
लूट की सूचना मिलते ही कबीरधाम पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बदमाशों की त्वरित धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई है। कबीरधाम पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी हैं। वर्तमान में तरेगांव जंगल थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
पुलिस की विशेष टीमें अज्ञात बदमाशों की पहचान करने तथा उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि पुलिस इस घटना के संबंध में लगातार वैधानिक कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस की गठित टीमें आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं।
November 11, 2026
घटना स्थल की फोटो विस्तार कबीरधाम जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हादसा रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनिया-गौरमाटी गांव के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ। यहां दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो […]
November 9, 2026
अपराध विस्तार कबीरधाम जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र के चढ़चौड़ा जंगल में मवेशी व्यापारियों को बंधक बनाकर मारपीट, लूटपाट और फिरौती वसूली का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन व्यापारियों से नगदी और मोबाइल फोन लूटने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, व्यापारियों को बंधक बनाकर अलग-अलग किश्तों में […]
November 8, 2026
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी विस्तार छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित चिल्फी बॉर्डर में पुलिस ने गांजा तस्करी की एक बड़ी खेप पकड़कर अंतरराज्यीय तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। एनएच-30 पर चिल्फी थाना के सामने वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 447 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद किया। […]
