शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कान्हा की नगरी में अद्भुत छटा:दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए मठ-मंदिर – Shri Krishna Janmasthan Illuminated By Light Of Lamps On Diwali In Mathura
मथुरा

कान्हा की नगरी में अद्भुत छटा:दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए मठ-मंदिर – Shri Krishna Janmasthan Illuminated By Light Of Lamps On Diwali In Mathura

November 7, 2026


Shri Krishna Janmasthan illuminated by light of lamps on diwali in Mathura

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीप दान करती श्रद्धालु।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार को दिवाली-अन्नकूट महोत्सव के तहत पारंपरिक दीपदान उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्रीकेशवदेव जी महाराज का भव्य शृंगार कर पुष्प बंगला सजाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और दीपों से रोशन किया गया।

सायं सात बजे संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ. रोशन लाल एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों और संकीर्तन के बीच श्रीगिरिराज जी, श्रीयोगमाया जी, गर्भगृह एवं भागवत भवन मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद केशवदेव और लीलामंच प्रांगण में 1008 दीपों से दीपदान किया गया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X