शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी:तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा – Fire Breaks Out In Furniture Warehouse In Kashipur
ऊधम सिंह नगर

काशीपुर में आधी रात आग से अफरातफरी:तीन मंजिला फर्नीचर गोदाम जला, आसपास के घरों को खतरा – Fire Breaks Out In Furniture Warehouse In Kashipur

November 12, 2026


Fire breaks out in furniture warehouse in kashipur

फर्नीचर के गोदाम में आधी रात भड़की आग

विस्तार

काशीपुर नगर के चीमा चौराहे के समीप रात को एक फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग भड़क उठी। दो घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दमकल और पुलिस के 100 से अधिक कर्मचारी नौ अग्निशमन वाहनों की मदद से बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग से गोदाम के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। आसपास के 15 मकानों में रहने वालों ने एहतियातन अपने घरों को खाली कर दिया है।

बुधवार की रात करीब 10:45 बजे चौराहे से 50 मीटर भीतर गली में दो मंजिले गोदाम से अचानक धुंआ उठने लगा। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोदाम स्वामी फर्नीचर कारोबारी जीवन सिंह उफ डड्डू को दी। जब तक वह मौके पर पहुंचे गोदाम से आग की लपटें बाहर निकलने लगीं थी। उन्होंने तत्काल फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर आईं और आग बुझाने का प्रयास किया। पहले दो अग्निशमन वाहन से आग को काबू करने की कोशिश की गई। सफलता नहीं मिलने पर वाहनों की संख्या पांच बाद में नौ कर दी गई। बावजूद इसके रात 12:30 बजे तक आग भड़कती रही।

15 घर आए खतरे की जद में

आग लगने के कारण गली में बने 15 घर भी खतरे की जद में आ गए। पुलिस प्रशासन ने इन घरों में रहने वालों को सुरक्षा के लिहाज से घर खाली करने को कहा। इसके बाद पूरा मोहल्ला गोदाम में लगी आग को काबू करने में जुट गया। गोदाम स्वामी के यहां 70 से 80 लाख रुपये का लकड़ी और प्लास्टिक का फर्नीचर रखा जाता है। दोनों की पदार्थ ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से भड़कने का अनुमान है।

तंग गली ने बढ़ाई मुश्किलें

चीमा चौराहे से लगी गलियां बेहद तंग हैं। यहां भारी वाहनों की आवाजाही में काफी परेशानी होती है। बुधवार को जब गोदाम में आग लगी तो दमकल की गाड़ियां भी एक-एक कर ही वहां खड़ी हो सकीं। इसके कारण एकजुट होकर पानी की बौछार फेंकने में परेशानी हुई। एफएसओ श्याम सिंह ने बताया कि जगह चौड़ी होती तो आसानी से पांच-छह वाहनों की मदद से पानी की बौछार कर आग को काबू कर लिया जाता।

आग की स्थिति बेहद भयावह है। दमकल विभाग के अलावा आसपास की फैक्टरियों से भी अग्निशमन वाहन बुलाए गए हैं। मौके पर पुलिस बल आसपास के लोगों को सतर्क कर रहा है। निचले तल पर आग कुछ धीमी हुई है। ऊपरी मंजिल पर आग को काबू करने में कर्मचारियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। -प्रशांत कुमार, सीओ, काशीपुर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X