करण जौहर का पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। अब आज इसका तीसरा एपिसोड रिलीज किया गया, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर बतौर गेस्ट शो का हिस्सा बने। इस दौरान वरुण ने कई बड़े खुलासे किए। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
रणबीर को देखकर क्यों आती है शर्म
बच्चों के साथ टाइम स्पेंड करने पर बात करते हुए वरुण ने बताया, ‘मेरी बच्ची मेरे साथ वक्त बिताना चाहती है। बतौर पिता जब रणबीर को देखता हूं, तो मुझे शर्म आती है क्योंकि मैं लारा से लड़ लेता हूं। लारा माइकल जैक्सन का ‘बीट इट’ गाना सुनना पसंद करती है। और मैं कहता हूं कि माइकल जैक्सन के और भी कई गाने हैं।’