किसान की 7 बेटियां बन गईं अफसर, पिता को दिया ऐसा गिफ्ट, खुली रह गई सबकी आंखें
Last Updated:
समाज में बेटियों को बोझ माना जाता है. यह सच है कि बेटी के जन्म लेते ही मां-बाप की चिंता बढ़ जाती है. दहेज की चिंता सताती है. बिहार के एक किसान ने इस धारणा को गलत साबित कर दिया. अपनी सात बेटियों को पढ़ाया-लिखाया. मिल पर 16-16 घंटे काम किया. मोहल्ले के ताने सहे लेकिन हर नहीं मानी. सातों बेटियां अफसर बन गईं. बेटियों ने पिता को जो गिफ्ट दिया, उसे देखकर सबकी आंखें खुली रह गईं.
यह कहानी है कि बिहार के किसान राजकुमार सिंह की. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले पेट पालने के लिए मिल चलाते थे. खेती-पाती का काम करते थे. सात बेटियां और एक बेटा कुल 10 लोग परिवार में थे. राजकुमार सिंह ने बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाई. 16-16 घंटे काम किया. आज उनकी सात बेटियां अफसर हैं. कोई पुलिस में तो कोई एसएसबी में है. कोई सीआरपीएफ में है. सभी बेटियों ने नौकरी के बाद पिता को ऐसा गिफ्ट दिया, जिसे देखकर पूरा मोहल्ला हैरान रह गया.
बिहार के छपरा जिले के एकमा बाजार के रहने वाले राजकुमार सिंह उर्फ कमल सिंह की सात बेटियां सरकारी नौकरी में है. कमल के सात बेटी और एक बेटा है. सात बेटियां घर में होने की वजह से आसपास के लोग ताने मारते थे. सब कहते थे कि शादी नहीं होगी और सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. राजकुमार सिंह ने जी तोड़ मेहनत की. रात के 11 बजे तक चक्की चलाते थे. सुबह 4 बजे उठकर सभी को मैदान में दौड़ने जाते थे. मेहनत रंग लाई. आज सात बेटियां सरकारी नौकरी में हैं.
राजकुमार सिंह नचाप गांव में रहते थे. आटा चक्की चलाते थे लेकिन घर चलाना मुश्किल हो रहा था. ऐसे में उन्होंने एकमा गांव से प्रखंड में जाकर आटा चक्की लगाई. बेटियां ने भी मदद की. पिता का हाथ बंटाया. आज राजकुमार सिंह के मकान के बाहर नेमप्लेट पर सिंह सिस्टर पैलेस लिखा हुआ है. सबसे बड़ी बेटी रानी कुमारी सिंह बिहार पुलिस, रेणु कुमारी सिंह एसएसबी, सोनी कुमारी सिंह सीआरपीएफ, कुमारी प्रीति सिंह क्राइम ब्रांच, कुमारी पिंकी सिंह एक्साइज पुलिस, कुमारी रिंकी सिंह बिहार पुलिस, जबकि नन्ही सिंह जीआरपी में पोस्टेड हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सबसे पहले बड़ी बेटी रानी कुमारी सिंह का चयन बिहार पुलिस में हुआ था. इस पर भी परिवार-समाज ने ताने सुनाए. रिश्तेदारों ने कहा कि परिवार बेटियों की कमाई खाएगा. बड़ी बहन के चयन के बाद बाकी बहनों ने ताने को नजरअंदाज किया. अपनी पढ़ाई जारी रखी. अभ्यास जारी रखा. फिर 2006 में रेणु का सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल के पद पर सिलेक्शन हुआ. फिर एक-एक करके सभी सातों बेटियों की नौकरी लग गई.
सात में एक भाई राजीव सिंह राजपूत फिलहाल बीटेक कर चुके हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार सिंह आज भी एकमा बाजार ब्लॉक रोड में आटा चक्की चलाते हैं. बेटियों ने अपनी मेहनत से पिता को 4 मंजिला इमारत बनवाकर गिफ्ट की है. बेटियों का कहना है कि बुढ़ापे में इस घर की आमदनी से पिता अपना जीवन यापन कर सकते हैं.
