Kitchen Dance: हाथ में चाकू और बैकग्राउंड में ‘शीला की जवानी’ गाना, लड़की के कीचन वाले डांस ने मचाई धूम!
Last Updated:
खाना बनाते-बनाते लड़की ने ‘शीला की जवानी’ गाने पर किचन में ही शानदार डांस करना शुरू कर दिया. हाथ में चाकू लेकर उसके अनोखे डांस स्टेप्स ने लोगों का ध्यान खींच लिया. इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो को अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
खाना बनाते-बनाते लड़की ने ‘शीला की जवानी’ गाने पर किचन में डांस(फोटो: Instagram-@takeiteasyurwashi)
Dance While Preparing Food: कई बार लोग अपने रोजमर्रा के काम करते हुए भी ऐसे पल बना देते हैं, जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान ला देते हैं. किसी को घर का काम करते हुए गाना गुनगुनाना पसंद होता है, तो कोई खाना बनाते समय म्यूजिक सुनकर झूमने लगता है. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें लोग अपने घर के छोटे-छोटे पलों को खास बना देते हैं. अब एक लड़की का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें लड़की रसोई में खाना बनाती नजर आती है, लेकिन अचानक उसका अंदाज बदल जाता है. बैकग्राउंड में जैसे ही बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘शीला की जवानी’ बजता है, वह किचन में ही डांस करने लगती है. इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह है कि लड़की के हाथ में चाकू भी है और वह उसी के साथ अपने डांस स्टेप्स करती दिखाई देती है. उसके इस अनोखे अंदाज को देखकर लोग भी वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. किसी को उसका डांस पसंद आ रहा है, तो कोई किचन में उसके इस मस्ती भरे अंदाज को देखकर मजे ले रहा है.
खाना बनाते-बनाते अचानक करने लगी डांस
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की अपने किचन में खाना बनाने की तैयारी कर रही है. वह अपने काम में लगी हुई होती है, तभी बैकग्राउंड में ‘शीला की जवानी’ गाना बजने लगता है. गाने की धुन सुनते ही लड़की खुद को रोक नहीं पाती और किचन में ही डांस करना शुरू कर देती है. वह गाने के साथ कदम मिलाते हुए अलग-अलग डांस स्टेप्स करती नजर आती है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन और डांस करने का अंदाज वीडियो को मजेदार बना देते हैं. ऐसा लगता है कि लड़की खाना बनाने के साथ-साथ अपने पसंदीदा गाने का भी पूरा आनंद ले रही है.
View this post on Instagram
