नशा तस्करी के एक आरोपी की निशान दही पर रात को पुलिस ने शाहाबाद में उसके घर पर रेड की जिस दौरान करीब 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आकाश नामक आरोपी से पहले भी 7 ग्राम हीरोइन बरामद की जा चुकी है तो वही उसे पर पहले भी नशीले पदार्थों के संबंध में एक मामला दर्ज है।
शाहाबाद थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि गत दिवस आरोपीय आकाश को काबू किया गया था जिससे 7 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। उससे पूछताछ की गई तो घर पर भी यह नशीला पदार्थ होने की बात मानी जिसके चलते ही यह रेड की गई।
अब आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क को तोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरी सक्रियता के साथ नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने में लगी है और इसके लिए कई बार व्यापक जांच अभियान भी चलाए जा चुके हैं।