कूनो से भागा चीता राजस्थान पहुंचा:भरतपुर के बयाना में डेरा; पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू – Kuno Cheetah Kgp 13 Reaches Bayana Bharatpur Rajasthan Rescue Operation

(प्रतीकात्मक फोटो)
November 24, 2026

(प्रतीकात्मक फोटो)
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से भागा चीता केजीपी-13 राजस्थान में भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में पहुंच गया है। चीते को सुरक्षित पकड़कर वापस कूनो ले जाने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान के वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश वन विभाग की विशेषज्ञ टीम चीते को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ने और वापस ले जाने के लिए बयाना पहुंच रही है। इस अभियान में राजस्थान वन विभाग की टीमें भी पूरा सहयोग कर रही हैं।
दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के पास डेरा
यह चीता पिछले दो दिन से बयाना कोतवाली क्षेत्र के नगला निर्मान और नगला भांड गांवों के बीच स्थित जंगल में डेरा जमाए हुए है। उसकी मौजूदगी दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग के नजदीक बनी झाड़ियों में देखी गई है। वन विभाग की टीमें सैटेलाइट कॉलर के माध्यम से चीते की लोकेशन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मौके पर बयाना रेंजर पवन विधूड़ी वनकर्मियों की टीम के साथ स्थिति पर निगरानी रखने के लिए तैनात हैं।
ग्रामीणों के लिए एडवाइजरी जारी
भरतपुर के जिला वन अधिकारी ने बताया कि चीते को रेस्क्यू करने की कार्रवाई में निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। चीते की क्षेत्र में मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए आसपास के गांवों के लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि चीता केजीपी-13 मई के बाद दूसरी बार बयाना के बंध बारैठा वन क्षेत्र में पहुंचा है। इससे पहले भी वह लगभग 15 दिनों तक इस क्षेत्र के अलग-अलग जंगलों में विचरण करता रहा था।
November 27, 2026
राजस्थान के पंचायत समिति प्रधान चुनाव में डीग जिले की बृजनगर पंचायत समिति का मामला चर्चा का विषय बन गया है। यहां कांग्रेस और भाजपा दोनों ने एक ही महिला प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया। प्रत्याशी ने भी दोनों दलों के टिकट के साथ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। तीन नामांकन और […]
November 26, 2026
बीजेपी प्रत्याशी रेणु भगत सिंह लोहागढ़ जिला प्रमुख निर्वाचित हुई विस्तार भरतपुर संभाग के डीग जिले में बीजेपी ने जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। जिला परिषद चुनाव में महज 10 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने राजनीतिक समीकरणों को अपने पक्ष में किया। बीजेपी प्रत्याशी रेणु भगत सिंह लोहागढ़ जिला प्रमुख निर्वाचित […]
November 26, 2026
भरतपुर जिला प्रमुख बनी रानू वाला विस्तार भरतपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रानू वाला ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की पूजा को 3 मतों के अंतर से हराया। बुधवार को जिला परिषद सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी ने बताया कि रानू वाला को कुल 17 मत […]
