शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कोटद्वार

Kotdwar News:मानदेय बढ़ाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुरू – Anganwadi Workers Begin Protest To Increase Honorarium

November 12, 2026


उत्तरकाशी/पुरोला/नौगांव। मानदेय बढ़ाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को भटवाड़ी विकासखंड की कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में धरना-प्रदर्शन किया। वहीं, पुरोला और नौगांव में भी कार्य बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने मांगों पर शासन स्तर से ठोस निर्णय नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

जिला मुख्यालय के विकास भवन स्थित बाल विकास कार्यालय में जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी नौटियाल के नेतृत्व में भटवाड़ी विकासखंड की कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार प्रतिमाह करने और सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये देने की मांग उठाई। इसके अलावा 300 रुपये की कटौती के प्रस्ताव पर शासनादेश जारी होने के बाद ही अमल करने और शासनादेश जारी नहीं होने तक मानदेय से कटौती नहीं करने की मांग की।

इस मौके पर सुमित्रा सौंदाल, किरण, सुमित्रा सेमवाल और सुषमा राणा आदि मौजूद रहीं। उधर, पुरोला में संयुक्त संगठन मोर्चा उत्तराखंड के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया। नौ नवंबर तक घोषित हड़ताल की अवधि समाप्त होने के बाद भी शासन स्तर से सकारात्मक निर्णय नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया।

इस दौरान सीमा सोनी, निर्मला, कांता, विजयलक्ष्मी, पुलम देवी, अनिता और राखी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। वहीं, नौगांव में संगठन की अध्यक्ष बामू रावत और महामंत्री कुसुम थपलियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X