शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटपूतली:शराब के नशे में हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुली करतूत, हिरासत में युवक – Kotputli: Drunk Man Sends Fake Murder Alert, Sends Police Scrambling; Ruse Exposed, Detained
कोटपूतली-बहरोड़

कोटपूतली:शराब के नशे में हत्या की झूठी सूचना देकर पुलिस को दौड़ाया, जांच में खुली करतूत, हिरासत में युवक – Kotputli: Drunk Man Sends Fake Murder Alert, Sends Police Scrambling; Ruse Exposed, Detained

November 8, 2026


Kotputli: Drunk Man Sends Fake Murder Alert, Sends Police Scrambling; Ruse Exposed, Detained

पुलिस थाना हरसौरा

विस्तार

बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के लाडपुर गांव में एक युवती की हत्या की सूचना मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन जांच के दौरान हत्या जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। पड़ताल में पता चला कि एक युवक ने शराब के नशे में जान-बूझकर पुलिस को हत्या की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को हरसौरा थाना पुलिस को अभय कमांड के माध्यम से सूचना मिली कि लाडपुर गांव में एक अविवाहित युवती की हत्या कर दी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी प्रकाश सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस ने कथित घटनास्थल की जांच करने के साथ सूचना देने वाले व्यक्ति और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। जांच में युवती की हत्या की सूचना पूरी तरह झूठी पाई गई। पुलिस ने सूचना देने वाले युवक से पूछताछ की और तकनीकी तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक मनोज यादव (28) ने शराब के नशे में जान-बूझकर युवती की हत्या होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी।

ये भी पढ़ें: Udaipur: 80 वार्ड, 240 दावेदार और एक टिकट, जिताऊ चेहरों की तलाश में भाजपा, कोर कमेटी की बैठक में आज होगा फैसला

झूठी सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करनी पड़ी। इससे पुलिस का समय और संसाधन अनावश्यक रूप से खर्च हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उससे झूठी सूचना देने के कारणों को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना की सूचना सत्य और प्रमाणित तथ्यों के आधार पर ही पुलिस को दें। पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से झूठी सूचना देना कानूनन दंडनीय है। ऐसी सूचनाओं के कारण पुलिस का समय और संसाधन व्यर्थ होते हैं और वास्तविक घटनाओं पर कार्रवाई भी प्रभावित हो सकती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X