शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटपूतली:चुनावी चर्चा बनी खूनी संघर्ष, हाईवे स्थित होटल में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो युवक गंभीर घायल – Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk At Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured On Cctv
कोटपूतली-बहरोड़

कोटपूतली:चुनावी चर्चा बनी खूनी संघर्ष, हाईवे स्थित होटल में आपस में भिड़े दो पक्ष, दो युवक गंभीर घायल – Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk At Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured On Cctv

November 13, 2026


Kotputli: Two Groups Clash Over Election Talk at Hotel, Two Seriously Injured; Vandalism Captured on CCTV

अपराध

विस्तार

कोटपूतली में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर स्थित एक होटल में खाना खाते समय दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार कैरोड़ी (राजनौता) निवासी 31 वर्षीय संजय सिंह पुत्र कंवरपाल सिंह और 33 वर्षीय प्रदीप सिंह पुत्र नौरंग सिंह देर रात प्रिंस होटल में खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान होटल में मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ उनकी चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा शुरू हो गई। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौच में बदल गई और फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने संजय सिंह और प्रदीप सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों युवकों के साथ जमकर मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। झड़प के दौरान होटल में भी तोड़फोड़ की गई। अचानक हुई इस घटना से होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद दोनों घायलों को तत्काल राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान: हाईकोर्ट की वेबसाइट पर फर्जी जमानत आदेश अपलोड करने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, कनाडा में रची थी साजिश

होटल में हुई मारपीट और तोड़फोड़ की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। ऐसे में पुलिस के लिए घटनाक्रम की जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य साबित हो सकते हैं। फुटेज के आधार पर विवाद में शामिल लोगों की पहचान और घटना में उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकती है।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव संपन्न होने के बाद भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद और मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व आपसी वैमनस्य को बढ़ावा देकर क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X