कोटा:जर्जर स्कूल की छत ढही, रविवार होने से टला बड़ा हादसा; सरपंच ने बच्चों को स्कूल भेजने से किया इनकार – 80 Children Narrowly Escaped Death After Roof Beams Collapsed On A Government School

सरकारी स्कूल की छत की पट्टियां गिरी
November 23, 2026

सरकारी स्कूल की छत की पट्टियां गिरी
राजस्थान के कोटा जिले के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर सामने आई है। रामराजपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां अचानक टूटकर नीचे गिर गईं। गनीमत रही कि हादसा रविवार को हुआ, इसलिए स्कूल में बच्चे मौजूद नहीं थे और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने स्कूल में पढ़ने वाले करीब 80 बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे के बाद ग्रामीणों में शिक्षा विभाग के खिलाफ नाराजगी है। सरपंच ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक स्कूल की नई बिल्डिंग नहीं बनती, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाएगा।
रामराजपुरा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में छत की पट्टियां गिरने से कमरे में मलबा बिखर गया। छत की जर्जर हालत भी साफ नजर आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में पहले भी इस तरह का हादसा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
पढे़ं: अब जोड़-तोड़ से बोर्ड बनाने की तैयारी; चित्तौड़गढ़ में आरएलपी प्रत्याशी को ले गई भाजपा; वीडियो वायरल
सरपंच दुर्गेश के मुताबिक, स्कूल में कुल पांच कमरे हैं। इनमें से दो कमरों को पहले ही जर्जर हालत के चलते गिराया जा चुका है। अब एक और कमरे की छत की पट्टियां गिरने के बाद स्कूल में बच्चों को बैठाकर पढ़ाना सुरक्षित नहीं रह गया है। विद्यालय में करीब 80 बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल की नई बिल्डिंग बनाने की मांग उठाई है। सरपंच ने दो टूक कहा है कि जब तक नई बिल्डिंग का निर्माण नहीं होता, तब तक बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जाएगा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लाडपुरा विधायक कल्पना देवी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स्कूल पहुंचीं और घटनाक्रम की जानकारी ली। अब ग्रामीणों को स्कूल की नई बिल्डिंग बनने का इंतजार है। वहीं, इस घटना ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
November 28, 2026
पुलिस लाइन मैस में गड़बड़ी पर ASI बर्खास्त विस्तार राजस्थान के कोटा में पुलिस विभाग ने अनियमितताओं और जुआ-सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस लाइन मैस में पिछले छह महीने से चल रही गड़बड़ियों की जांच के बाद सहायक उपनिरीक्षक (ASI) रूपराम मीणा […]
November 27, 2026
नीट स्टूडेंट की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत विस्तार शहर में नीट की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय छात्र की हॉस्टल की चार मंजिला इमारत की खिड़की से गिरकर मौत हो गई। यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने सात बजे जवाहर नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्राइम टाइम रेजिडेंसी हॉस्टल में हुई। मृतक की पहचान […]
November 26, 2026
कोटा में सरकारी नल लाइन से घरों तक पहुंच रहा दूषित पानी?
