कोटा:राजस्थान में महिला शिक्षक ने कराया लिंग परिवर्तन, अब मंदोदरी चौधरी नहीं रुद्र जाट के नाम से होगी पहचान – A Female Teacher Adopted A Boyish Look, And Now Students Will Call Her Sir, Not Madam

महिला शिक्षिका बनी पुरुष शिक्षक
October 31, 2026

महिला शिक्षिका बनी पुरुष शिक्षक
राजस्थान के कोटा जिले में लिंग परिवर्तन का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला शारीरिक शिक्षक ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान महिला शिक्षिका के बजाय पुरुष शिक्षक के रूप में होगी। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
दरअसल, महिला शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी ने नियमों के तहत अपना लिंग परिवर्तन कराने के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें इसकी अनुमति मिल गई। इसके बाद अब मंदोदरी चौधरी की पहचान रुद्र जाट के नाम से होगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने बताया कि मंदोदरी चौधरी से रुद्र जाट बने शारीरिक शिक्षक की पोस्टिंग कोटा के नांता इलाके में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में है। आवेदन मिलने के बाद मंदोदरी चौधरी ने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर उन्हें रुद्र जाट के नाम से पहचान देने की अनुमति दी।
पढ़ें: फॉलोअर्स लाखों में, वोट सैकड़ों में, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं इन्फ्लुएंसर पवन की पत्नी
यह आदेश राजस्थान सेवा नियम, 1991 के नियम 8ए के अंतर्गत राजकीय निर्णय संख्या 5 में किए गए प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है। अब स्कूल के विद्यार्थी भी उन्हें मैडम की जगह सर कहकर संबोधित करेंगे। वहीं, कोटा शिक्षा विभाग के सीबीईओ महिला अधिकारी नवीन अरोड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।
मंदोदरी चौधरी से रुद्र जाट बने शारीरिक शिक्षक का जन्म 25 फरवरी 1997 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही खेलों में काफी रुचि थी। इसी वजह से उन्होंने शारीरिक शिक्षक बनने की पढ़ाई की। रुद्र वर्ष 2019 से सरकारी नौकरी में हैं।
रुद्र को पहचानने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें लड़कों की तरह रहना पसंद था। कई बार लोग उन्हें लड़का समझ लेते थे। हालांकि, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह वास्तव में अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष के रूप में पहचान स्थापित करेंगे।
November 12, 2026
अब तक 11 प्रसूताओं की मौत विस्तार सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटा में एक बार फिर एक प्रसूता की मौत ने सरकारी अस्पतालों की चिकित्सा व्यवस्था और अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे इन […]
November 12, 2026
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत विस्तार कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर […]
November 12, 2026
सर्राफा कारोबारी की हत्या विस्तार भारत विकास परिषद अस्पताल में गुरुवार को एक सर्राफा कारोबारी की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात अस्पताल की दूसरी मंजिल पर स्थित आईसीयू के ठीक बाहर घटी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों के बीच हड़कंप मच गया। मृतक कारोबारी की पहचान […]
