शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:छोटे व्यापारियों के समर्थन में सड़क पर बैठीं महापौर, निगम की गाड़ियां हटवाने के बाद खत्म किया धरना – Korba Mayor Sanju Devi Rajput Staged Roadside Sit-in Supporting Small Traders, Alleging Harassment By Corporat
कोरबा

November 14, 2026

कोरबा नगर निगम के बुधवारी बाजार में शनिवार को छोटे व्यापारियों के समर्थन में महापौर संजू देवी राजपूत खुद सड़क पर धरने पर बैठ गईं। निगम कर्मचारियों द्वारा दुकान लगाने की जगह पर वाहन खड़े करने से नाराज महापौर ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया।

बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान निगम कर्मियों और दुकानदारों के बीच हाथापाई हो गई थी। इस मामले में पुलिस में शिकायत के बाद दुकानदार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। घटना के एक दिन बाद ही जिस जगह सड़क किनारे दुकानदार दुकान लगाते थे, वहां निगम ने अपने वाहन खड़े कर दिए थे, जिससे दुकानदारों में आक्रोश था।

शनिवार को छठ पूजा के मौके पर छोटे व्यापारी जब व्यवसाय करने पहुंचे तो देखा कि उनकी जगह पर निगम की गाड़ियां खड़ी हैं। इससे उन्हें दुकान लगाने में परेशानी हो रही थी। दुकानदारों ने इसकी शिकायत सीधे महापौर संजू देवी राजपूत से की। शिकायत मिलते ही महापौर तत्काल बुधवारी बाजार पहुंचीं और निगम कर्मचारियों को वाहन हटाने के निर्देश दिए।

जब निगम कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो महापौर वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गईं। महापौर के सड़क पर बैठते ही निगम प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। काफी देर तक चले हंगामे के बाद अंततः निगम के वाहनों को वहां से हटाया गया, तब जाकर महापौर ने धरना समाप्त किया।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को व्यवसाय करने का अधिकार है। त्योहार के समय छोटे व्यापारियों को इस तरह परेशान करना उचित नहीं है। नगर निगम को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं एमआईसी सदस्य और पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने कहा कि निगम को एकरूपता से कार्रवाई करनी चाहिए। सभी व्यापारियों को व्यवसाय के लिए उचित स्थान देना चाहिए, किसी एक वर्ग को निशाना बनाना गलत है। फिलहाल वाहनों के हटने के बाद बाजार में फिर से दुकानें लग गई हैं।

महापौर और निगम आमने-सामने,सड़क पर बैठीं मेयर संजू देवी राजपूत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X