रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोरबा:दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई – Korba-elephant-harassment-tractor-three-accused-arrested
कोरबा

कोरबा:दंतैल हाथी को ट्रैक्टर से परेशान करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पहली बार हुई ऐसी कार्रवाई – Korba-elephant-harassment-tractor-three-accused-arrested

November 26, 2026


korba-elephant-harassment-tractor-three-accused-arrested

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोरबा वन विभाग ने जंगल में ट्रैक्टर से दंतैल हाथी को भगाने और परेशान करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। हाथियों को परेशान करने के मामले में वन विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

ट्रैक्टर पर दंतैल का हमला

कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिल्गा में ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को भगाने पहुंचे थे। इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने अचानक ट्रैक्टर पर हमला करके उसके इंजन का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैक्टर सवार युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर रात में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। मंगलवार को जब वन विभाग की टीम जांच के लिए गांव पहुंची, तो ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वन अमले को ही घेर लिया था। इसके बाद वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया। इस टीम में उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा, रेंजर दीपा भगत और पसरखेत रेंजर देवदत्त खांडे शामिल थे।

तीन आरोपी भेजे गए जेल

जांच टीम ने गांव की बाड़ी में छिपाकर रखा गया ट्रैक्टर बरामद करके उसे वन परिक्षेत्र कार्यालय में जब्त कर लिया। पड़ताल में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक दिग्विजय के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जिल्गा निवासी 25 वर्षीय दिग्विजय, 36 वर्षीय सुकनंदन और 35 वर्षीय सब्बीर खान को गिरफ्तार कर लिया।

वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की कई धाराओँ के तहत कार्रवाई की है। वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा वाहनों से हाथियों का पीछा करने या उन्हें परेशान करने से बचें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X