कोरबा में भीषण सड़क हादसा:खड़े ट्रेलर में घुसी यात्री बस, 2 की मौत और 6 घायल – Tragic Road Accident In Katghora: Royal Passenger Bus Hits Parked Trailer Near Anup Dhaba, Two Dead, Six Injur

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल
November 15, 2026

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल
कोरबा जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार में रॉयल यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री घायल हुए हैं।
यह हादसा अनूप ढाबा के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ। रॉयल ट्रेवल्स की बस रायपुर से यात्रियों को लेकर अंबिकापुर जा रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आसपास के लोगों और ढाबा संचालक ने पुलिस व 108 को सूचना दी। सभी घायलों को तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। पांच अन्य घायलों का इलाज कटघोरा सीएचसी में जारी है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
पुलिस जांच और कारण
घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस चालक की लापरवाही मानी जा रही है। नींद की झपकी और सड़क किनारे बिना संकेतक के खड़े ट्रेलर को भी कारण बताया गया है।
हाईवे सुरक्षा पर सवाल
इस हादसे ने नेशनल हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाईवे पर खड़े भारी वाहनों में रेडियम और पार्किंग लाइट का अभाव है। ऐसे में रात के समय ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल

बस-ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत,6 घायल
November 15, 2026
कोरबा जिले के हरदीबाजार ग्राम पंचायत में सरपंच के कथित उपेक्षापूर्ण रवैये को लेकर सियासी घमासान मच गया है। उपसरपंच सहित सभी पंचों ने सरपंच के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आरोप है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के भूमिपूजन में पंचायत प्रतिनिधियों को निमंत्रण तक नहीं दिया गया। दरअसल, एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने […]
November 14, 2026
कोरबा जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक की करंट लगने से मौत हुई तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में घायल होने के बाद इलाज के दौरान जान चली गई। दोनों मामलों से इलाके में शोक का माहौल है। पहली घटना श्यांग थाना क्षेत्र के गिरारी गांव […]
November 14, 2026
कोरबा के जिला अस्पताल से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टीकाकरण के लिए अपने बच्चे को लेकर आई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने […]
