शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
जिला अस्पताल बना छेड़छाड़ का अड्डा:बच्चे का टीकाकरण कराने पहुंची महिला से छेड़छाड़, भीड़ ने आरोपी को पकड़ा – Korba District Hospital Shocker: Man Molested Mother Visiting For Child’s Vaccination; Arrested, Jailed;
कोरबा

November 14, 2026

कोरबा के जिला अस्पताल से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। टीकाकरण के लिए अपने बच्चे को लेकर आई महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि एक महिला अपने बच्चे का टीकाकरण कराने जिला अस्पताल आई थी। इसी दौरान गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से अस्पताल में इधर-उधर घूम रहा था और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाकर मौका देखकर इस घटना को अंजाम दिया।

महिला द्वारा विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर तत्काल जिला अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर 112 को भी बुलाया गया। इसके बाद आरोपी को सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंपा गया, जहां पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

आरोपी शादीशुदा बताया जा रहा है और गोढ़ी गांव का रहने वाला है। आरोपी जिला अस्पताल में कब, कैसे और किस काम से आया था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन वह काफी देर से अस्पताल परिसर में घूम रहा था।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सुरक्षा के लिए निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं और लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, इसके बावजूद अस्पताल में छेड़छाड़, चोरी और हंगामे की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है।

जिला अस्पताल में टीका लगवाने आई मां से दरिंदगी, आरोपी दुर्गा शंकर जेल

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X