रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मोहाली

Mohali News:घर के बाहर खेल रहा ढाई साल का बच्चा लापता – Two-and-a-half-year-old Child Playing Outside Home Goes Missing

November 15, 2026


लालड़ू। गांव बल्लोपुर में घर के बाहर गली में खेल रहा ढाई वर्षीय बच्चा अचानक लापता हो गया। बच्चे की पहचान गुरसाज पुत्र गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाना लालड़ू में शिकायत देकर बच्चे की तलाश करने की गुहार लगाई है। बच्चे के दादा बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका पोता घर के बाहर गली में खेल रहा था। करीब 20 मिनट बाद देखा तो बच्चा वहां नहीं था। परिजनों ने आसपास की गलियों, मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और बच्चे की तलाश की जा रही है। संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X