Ayushman Card: केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत है। बीमारी के दौरान अस्पताल में भर्ती होने और इलाज का खर्च उठाना कई परिवारों के लिए मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह योजना पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देती है।
हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे कौन लोग हैं जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता? चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकता। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
किसका नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड?
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपका परिवार योजना की पात्रता सूची में शामिल है या नहीं
- अगर परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी है, तो सामान्य पात्रता नियमों के तहत परिवार को योजना से बाहर रखा जा सकता है
- आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों को सामान्य पात्रता सूची में शामिल नहीं किया जाता
- केवल योजना के लाभार्थी के रूप में सूचीबद्ध होना ही कार्ड बनवाने का आधार है
किन लोगों को मिल सकता है योजना का लाभ?
- ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका घर कच्चा है और जिनके परिवार में 16 से 59 साल के बीच कोई वयस्क सदस्य नहीं है
- इसके अलावा महिला मुखिया वाले ऐसे परिवार, जिनमें 16 से 59 साल का कोई वयस्क पुरुष सदस्य नहीं है, भी पात्रता सूची में शामिल हो सकते हैं
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज
- आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आप इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
- इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये तक की लिमिट मिलती है
- आप इस लिमिट से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
- आयुष्मान कार्ड से आप उन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं