झाबुआ:नकली सोने का बिस्किट देकर की थी 4.90 लाख रुपये की ठगी, फरार चल रहे पुरुष और महिला आरोपी गिरफ्तार – Jhabua: Man And Woman Accused Arrested For Cheating Rs 4.90 Lakh By Giving Fake Gold Biscuits

नकली सोने का बिस्किट देकर 4.90 लाख रुपये की ठगी
November 29, 2026

नकली सोने का बिस्किट देकर 4.90 लाख रुपये की ठगी
नकली सोने का बिस्किट असली बताकर 4.90 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक पुरुष और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से ठगी की रकम में से 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में अब तक तीन आरोपियों से कुल 4.80 लाख रुपये जब्त किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार, गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका निवासी जगदीश चंद्र पिता दलपतराम पाठक की मुलाकात मजदूरी के दौरान मानसिंह भील से हुई थी। मानसिंह ने उन्हें बताया था कि उसकी चाची को पुराने मकान की खुदाई में सोने के बिस्किट मिले हैं। इसके बाद उसने फरियादी को सोने के कुछ टुकड़े दिए। ज्वेलर्स से जांच कराने पर उन्हें सोना बताया गया, जिसके बाद फरियादी बिस्किट खरीदने के लिए तैयार हो गया।
ये भी पढ़ें- एक विवाह ऐसा भी: बेटी की शादी में आधा करोड़ की बचत 101 जरूरतमंद कन्याओं के नाम की, शिक्षा-शादी में करेंगे मदद
4.90 लाख रुपये लेकर थमाया नकली बिस्किट
18 सितंबर 2026 को फरियादी अपने परिजनों के साथ 4.90 लाख रुपये लेकर पिटोल पहुंचा। यहां आरोपियों ने असली सोने का बिस्किट बताकर उसे नकली बिस्किट थमा दिया और बदले में 4.90 लाख रुपये ले लिए। बाद में जांच कराने पर बिस्किट तांबे का बना नकली सामान निकला। शिकायत के आधार पर कोतवाली झाबुआ पुलिस ने अपराध क्रमांक 940/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पहले एक महिला आरोपी हो चुकी है गिरफ्तार
विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले रोशना पति नाजु डामोर (35), निवासी आमलीफलिया को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 3 लाख रुपये बरामद किए गए थे। इसके बाद मामले में फरार चल रहे सतरु पिता रमजु चौहान और मंगीबाई पति सतरु चौहान, निवासी कडिया, थाना राणापुर को 28 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.80 लाख रुपये नकद बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, अब तक इस मामले में तीनों आरोपियों से कुल 4.80 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं। शेष राशि और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
November 25, 2026
दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात थांदला के समीप एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक कार जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह […]
November 24, 2026
गुजरात में हादसा विस्तार गुजरात के भुज जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की झाबुआ तहसील के ग्राम संदला निवासी चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही संदला गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर […]
November 20, 2026
अमानक घी की बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध विस्तार खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने झाबुआ जिले में पांच प्रसिद्ध ब्रांड के घी के संबंधित बैच की बिक्री और भंडारण पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में […]
