पन्ना:संदिग्ध हालत में वयस्क बाघिन की मौत, गले में मिला क्लच वायर का फंदा, शिकार की आशंका गहराई – Panna: Tigress Found Dead With Wire Noose Around Neck, Poaching Suspected; Dog Squad Joins Probe

बाघिन की मौत पर जांच में जुटी वन विभाग की टीम
November 29, 2026

बाघिन की मौत पर जांच में जुटी वन विभाग की टीम
पन्ना के उत्तर वन मंडल के मनकी बीट क्षेत्र में एक वयस्क बाघिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बाघिन का शव गले में क्लिच वायर तार का फंदा लगा हुआ मिला है। मृत बाघिन की उम्र करीब 5 से 6 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बाघिन की मौत को लेकर शिकार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है, जो पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही है। टीम आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों के सुराग तलाशने में जुटी हुई है। बाघिन की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ है या फिर कोई अन्य वजह, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। पन्ना में बाघों की सुरक्षा के बीच इस घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें: भोपाल: शादी का झांसा देकर छात्रा से विश्वविद्यालय परिसर में दुष्कर्म, महिला कर्मचारी का पति गिरफ्तार
पहले भी इसी तरीके से हो चुकी है बाघ की मौत
बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले तेलंगाना बीट में भी क्लच का वायर फंसाकर एक वयस्क टाइगर की पहले मौत हो चुकी है हालांकि उसके लिए टीम गठित की गई और तमाम प्रकार की जांच की गई लेकिन आज तक उसका खुलासा नहीं हो सका। अब फिर से ये दूसरी घटना निकलकर सामने आई है, जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया है।
खेत में शिकारियों की होने की आशंका
2003 में पन्ना टाइगर रिजर्व बाघ विहीन हो चुका था और यहां बाघ पुनर्स्थापना योजना लागू होने के बाद धीरे-धीरे बाघों का कुनबा बढ़ा जो कि अब सौ के करीब पहुंच गया है लेकिन जिस तरह से इन बाघों की मौत हो रही है उससे इस क्षेत्र में शिकारियों के सक्रिय होने की आशंका गहरा गई है। बहरहाल वन विभाग मामले की जांच में लगा हुआ है और जल्दी ही वास्तविकता सामने आएगी।
November 29, 2026
परिजनों ने बोरी पुलिस चौकी पहुंचकर लिखित आवेदन दिया और सभी को सुरक्षित वापस लाने की मांग की। विस्तार बेहतर रोजगार और मजदूरी का झांसा देकर कर्नाटक ले जाए गए पन्ना जिले के 21 ग्रामीण वहां फंस गए हैं। इनमें 9 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल हैं। मजदूरों का आरोप है कि उनसे रोजाना […]
November 25, 2026
पन्ना में शिक्षिका की प्रताड़ना से परेशान बच्चों ने स्कूल में जड़ा ताला विस्तार जिले के बृजपुर से शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शासकीय माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षिका पर बच्चों के साथ कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज करने और मारपीट कर प्रताड़ित करने के गंभीर […]
November 24, 2026
पन्ना जिले में एटीएम मशीन से रुपये चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से एटीएम मशीन के कैश निकलने वाले स्लॉट में विशेष कृत्रिम प्लेट लगाकर लोगों की रकम पर हाथ साफ करता था। पुलिस ने मामले में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले […]
