QR Code Scam: आजकल दुकान पर पेमेंट करना हो, किसी को पैसे भेजने हों या ऑनलाइन खरीदारी करनी हो, क्यूआर कोड का इस्तेमाल आम हो गया है। कुछ ही सेकंड में मोबाइल से स्कैन करके पेमेंट की जा सकती है, लेकिन डिजिटल पेमेंट की यही सुविधा साइबर ठगों के लिए भी धोखाधड़ी का जरिया बन रही है।
दरअसल, कई बार ठग फर्जी क्यूआर कोड भेजकर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी अनजान क्यूआर कोड को स्कैन करने से पहले उसे चेक कर लें। वरना एक क्लिक और आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए जानते हैं क्यूआर कोड स्कैम क्या है और इससे कैसे बचें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
क्या है क्यूआर कोड स्कैम?
- इसमें ठग अलग-अलग बहाने बनाकर लोगों को क्यूआर कोड के जरिए ठगने का काम करते हैं
- इसमें लोगों को क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उन्हें यूपीआई पिन डालने के लिए कहा जाता है
- कई लोग इसे पैसे प्राप्त करने का तरीका समझ लेते हैं
- पर हकीकत में आप अपने बैंक खाते से पैसे कटवा रह होते हैं
कैसे बचें क्यूआर कोड स्कैम से?
- पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी कोई भी क्यूआर कोड स्कैन न करें और न ही अपना पिन नंबर डालें
- जान लें कि पिन नंबर हमेशा पैसे भेजने के लिए डाला जाता है न कि पैसे प्राप्त करने के लिए
- अगर कोई ऐसा करने को कहता है तो सतर्क हो जाएं और ऐसा भूलकर न करें, वरना आपका बैंक खाता खाली हो जाएगा
क्यूआईर कोड स्कैन करने से पहले क्या चेक करें?
- क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद हमेशा रिसीवर का नाम चेक करें और कंफर्म होने पर ही पेमेंट करें
- अगर कोई आपको पेमेंट करने के लिए आपको क्यूआर कोड भेजे, तो उसे कभी स्कैन न करें
- सामने वाले व्यक्ति को आप अपना क्यूआर कोड भेज सकते हैं और वो उस पर पेमेंट करेगा न कि आपको उसके भेजे हुए क्यूआर कोड पर पेमेंट करनी है