How to Get Rid of Cockroaches: घर कितना भी साफ-सुथरा क्यों न हो, कभी न कभी उसमें कई ऐसे कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं जो गंदगी फैलाते हैं और इनसे छुटकारा पाना आसान नहीं होता। कॉकरोच भी इन्हीं में से एक हैं। खासकर किचन, सिंक, बाथरूम और घर के अंधेरे कोनों में इनका दिखना लोगों के लिए परेशानी बन जाता है।
कई लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए महंगे स्प्रे और दूसरे कई तरीके अपनाते हैं। हालांकि, कुछ घरेलू चीजों की मदद से भी कॉकरोच को घरे स भगाने में मदद मिल सकती है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई चीजें आपके किचन में ही आसानी से मिल जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे कॉकरोच को घर से भगा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…
लौंग की मदद से भगाएं कॉकरोच
- लौंग का इस्तेमाल आमतौर पर खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है
- पर कम लोग जानते हैं कि इसकी तेज गंध कॉकरोच को घर से भगाने और दूर रखने के लिए इस्तेमाल हो सकती है
- इसके लिए कुछ लौंग लेकर उन जगहों पर रख दें, जहां कॉकरोच ज्यादा दिखाई देते हैं
- खासकर किचन के कोनों और अलमारी के आसपास वाली जगहों पर भी लौंग रख दें
- ये तरीका भी कॉकरोच को भगाने में काम आ सकता है
तेजपत्ते का करें इस्तेमाल
- तेजपत्ता भी कॉकरोच को दूर रखने के लिए आजमाया जाने वाला घरेलू उपाय है
- इसकी खास गंध कॉकरोच को पसंद नहीं आती
- इसके लिए कुछ तेजपत्ते पानी में भिगोकर रख दें
- इसके बाद इस पानी को उन जगहों पर छिड़क सकते हैं, जहां कॉकरोच दिखाई देते हैं
- इस उपाय को किचन के कोनों और उन जगहों पर आजमाया जा सकता है, जहां कॉकरोच आते-जाते रहते हैं