शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्यों भड़के संगकारा:डबलिन एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ, श्रीलंकाई दिग्गज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसे लताड़ा? – Kumar Sangakkara Accuses Ryanair Staff Of Discrimination And Threatening Behaviour At Dublin Airport
क्रिकेट

क्यों भड़के संगकारा:डबलिन एयरपोर्ट पर ऐसा क्या हुआ, श्रीलंकाई दिग्गज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किसे लताड़ा? – Kumar Sangakkara Accuses Ryanair Staff Of Discrimination And Threatening Behaviour At Dublin Airport

October 29, 2026


Kumar Sangakkara Accuses Ryanair Staff of Discrimination and Threatening Behaviour at Dublin Airport

संगकारा
– फोटो : Twitter

विस्तार

श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने आयरलैंड के डबलिन एयरपोर्ट पर एयरलाइन कर्मचारियों के कथित व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है। संगकारा ने आरोप लगाया कि रायनएयर (Ryanair) के गेट स्टाफ ने उनके परिवार के साथ भेदभावपूर्ण और धमकी भरा व्यवहार किया। 48 वर्षीय पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने बुधवार, 28 अक्तूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना अनुभव साझा करते हुए इसे चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। एयरलाइन की ओर से इन आरोपों पर अभी तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

परिवार के साथ हुआ व्यवहार चौंकाने वाला था’

संगकारा ने एक्स पर रायनएयर के कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठाते हुए दूसरे यात्रियों से भी अपने अनुभव साझा करने को कहा। उन्होंने लिखा, ‘क्या डबलिन में किसी और यात्री को रायनएयर के भेदभावपूर्ण गेट स्टाफ का सामना करना पड़ा है? मेरे और मेरे परिवार के साथ अभी ऐसा ही हुआ और यह चौंकाने वाला था। बात करने का लहजा, प्रक्रिया को गलत तरीके से संभालना और धमकी भरा व्यवहार। किसी भी यात्री के साथ ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है। डबलिन में यह मेरा पहला खराब अनुभव था।’

पूर्व श्रीलंकाई कप्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों के साथ उनका विवाद किस बात को लेकर हुआ था। उन्होंने घटना के दौरान अपनाई गई प्रक्रिया या कथित धमकी के बारे में भी अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। फिलहाल, उनके आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X