शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत चुनाव:अध्यक्ष पद पर पाटनी और रावत आमने-सामने, पांच नवंबर को मतदान – Cricket Association Of Champawat Election
चंपावत

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत चुनाव:अध्यक्ष पद पर पाटनी और रावत आमने-सामने, पांच नवंबर को मतदान – Cricket Association Of Champawat Election

October 31, 2026


Cricket Association of Champawat Election

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत चुनाव

विस्तार

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंपावत की नई कार्यकारिणी के गठन की चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। 28 और 29 अक्तूबर को मुख्य चुनाव अधिकारी के समक्ष विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। अध्यक्ष पद को छोड़कर अन्य सभी पदों पर एक-एक दावेदार ने नामांकन किया है। अध्यक्ष पद के लिए लक्ष्मण सिंह पाटनी और सत्य प्रकाश रावत आमने-सामने हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी दीपक जोशी की ओर से जारी सूची के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर सौरभ शाह, सचिव पद पर नीरज वर्मा, सह सचिव पद पर हेमंत वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप वर्मा और ऑडिटर पद पर तनुजा वर्मा ने नामांकन किया है। सदस्य पद के लिए सुनील गड़कोटी और सनी वर्मा ने दावेदारी पेश की है। एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के आठ पदों के लिए कुल 20 सदस्य मतदान करेंगे।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव संबंधी आगामी कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष पद पर दो दावेदार होने से मुकाबला रोचक हो गया है। चुनाव परिणाम के बाद एसोसिएशन को नई कार्यकारिणी मिलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता दीपक जोशी और सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रांजल वर्मा की देखरेख में मतदान पांच नवंबर को होगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X