बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
लाल साड़ी पहन सपना चौधरी के गाने ‘तू चीज लाजवाब’ पर दो लड़कियों ने किया डांस, मूव्स देखकर फिदा हुई पब्लिक
वायरल

लाल साड़ी पहन सपना चौधरी के गाने ‘तू चीज लाजवाब’ पर दो लड़कियों ने किया डांस, मूव्स देखकर फिदा हुई पब्लिक

November 18, 2026


Last Updated:

सपना चौधरी के मशहूर हरियाणवी गाने तू चीज लाजवाब पर दो लड़कियों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. एक लड़की लाल साड़ी तो दूसरी सूट पहनकर शानदार डांस करती नजर आ रही है. दोनों के डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो को 90 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

लाल साड़ी पहन सपना चौधरी के गाने 'तू चीज लाजवाब' पर दो लड़कियों ने किया डांसZoom

Viral Video :  सोशल मीडिया पर डांस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. कभी किसी के शानदार डांस मूव्स लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, तो कभी किसी के एक्सप्रेशंस इंटरनेट पर छा जाते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें दो लड़कियां हरियाणवी डांसिंग स्टार सपना चौधरी के मशहूर गाने ‘तू चीज लाजवाब’ पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. दोनों के डांस का अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वीडियो को अब तक करीब 90 लाख यानी 9 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.

लाल साड़ी और सूट में दिखा दोनों का शानदार अंदाज

वायरल हो रहे वीडियो में दो लड़कियां हरियाणवी गाने पर एक साथ डांस करती दिखाई देती हैं. इनमें से एक लड़की ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है, जबकि दूसरी सूट में नजर आ रही है. दोनों गाने की धुन पर पूरे जोश के साथ अपने डांस मूव्स दिखाती हैं. उनकी तालमेल और गाने के साथ कदम मिलाने का अंदाज वीडियो को खास बना रहा है. दोनों के चेहरे के एक्सप्रेशंस और डांस करने का तरीका भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.

View this post on Instagram

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X