रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खटीमा में बाघ का हमला:युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत – Young Man Falls Prey To Tiger; Marks Of The Animal’s Teeth And Claws Found On The Victim’s Neck And Face
ऊधम सिंह नगर

खटीमा में बाघ का हमला:युवक को बनाया निवाला, क्षत-विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में दहशत – Young Man Falls Prey To Tiger; Marks Of The Animal’s Teeth And Claws Found On The Victim’s Neck And Face

November 22, 2026


Young man falls prey to tiger; marks of the animal's teeth and claws found on the victim's neck and face

खटीमा में घटनास्थल का निरीक्षण करते वन कर्मी।
– फोटो : स्त्रोत- जागरूक पाठक

विस्तार

खटीमा के ग्राम सरपुड़ा में रमखोला के पास सुरई रेंज के जंगल में बाघ ने एक युवक को अपना शिकार बना लिया। शनिवार सुबह युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। वन विभाग और सत्रहमील चौकी पुलिस की टीम ने मौका मुआयना कर शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।

सुरई रेंज के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सुरई रेंज की पांचवीं बीट, कक्षा 47 बी में मिले मृतक की गर्दन और चेहरे पर नाूखनों व दांत के गहरे घाव मिले। मृतक के सीने, पेट व जांघ के मांस को बाघ ने खाया था। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में एक काले रंग का लोवर , 65 रुपये मूल्य के नेपाली नोट और तंबाकू का पैकेट मिला। स्थानीय लोगों व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 36 वर्ष प्रतीत हो रही है। खटीमा उप वन प्रभाग की एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि घटनास्थल के पास बाघ के पगचिन्ह भी मिले हैं। बाघ के बाल और लार के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं। शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना कि शुक्रवार रात्रि होने की आशंका है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X