रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खादर की जमीन पर खूनी संघर्ष:शंकराटीला में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही फायरिंग – Hapur: Fierce Firing Over Land Dispute In Shankartila, Six Injured; 19-year-old Youth Missing
हापुड़

खादर की जमीन पर खूनी संघर्ष:शंकराटीला में आधी रात गोलियों की तड़तड़ाहट, पुलिस पहुंची, फिर भी होती रही फायरिंग – Hapur: Fierce Firing Over Land Dispute In Shankartila, Six Injured; 19-year-old Youth Missing

November 15, 2026


Hapur: Fierce Firing Over Land Dispute in Shankartila, Six Injured; 19-Year-Old Youth Missing

Hapur Firing
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हापुड़ और अमरोहा जनपद की सीमा से सटे खादर क्षेत्र में जमीन की सीमाओं को लेकर चला आ रहा विवाद एक बार फिर हिंसक संघर्ष में बदल गया। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शंकराटीला में देर रात करीब एक बजे दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि गंगा पार अमरोहा की ओर से आए लोगों ने खेतों में काम कर रहे किसानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। 

गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और खेतों में भगदड़ मच गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव निवासी 19 वर्षीय युवक सौरभ के लापता होने से मामला और गंभीर हो गया है। 

गांव शंकराटीला के किसान खादर क्षेत्र में अपने खेतों की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गंगा पार अमरोहा जनपद के हसनपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपलौती खुर्द की ओर से आए लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X