रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
हापुड़

Hapur News:खेत में खींच कर किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोप में युवक गिरफ्तार – Youth Arrested For Dragging A Teenage Girl Into A Field And Raping Her

November 15, 2026


बाबूगढ़। थाना पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में 11 नवंबर की शाम शौच के लिए जा रही एक किशोरी को खेत में खींचकर दुष्कर्म करने के आरोप में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। भैयादूज पर किशोरी के माता-पिता मेरठ अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे।

सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि गांव निवासी व्यक्ति ने 11 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह भैयादूज पर अपनी पत्नी के साथ जिला मेरठ के एक कस्बा में गए थे। रात करीब साढ़े सात बजे घर लौटने पर उनकी 14 वर्षीय पुत्री चारपाई पर लेटी हुई थी और परेशान थी। पुत्री से पूछताछ करने पर उसने उन्हें बताया कि वह शाम करीब साढ़े पांच बजे शौच के लिए मंदिर के पास गांव निवासी एक व्यक्ति के खेत में जा रही थी।

आरोप है कि रास्ते में आरोपी युवक ने मुंह दबाकर उसे खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुत्री के घटना बताने पर वह उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया भी कराया था।

सीओ ने बताया कि पुलिस टीम आरोपी युवक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। पुलिस टीम ने शनिवार को गांव कनिया कल्याणपुर वाले रास्ते पर पाइप फैक्टरी के पास गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X