शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खाैफनाक:आठ साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची का सिर बेंच पर पटका, ईंटें मारी; आधे घंटे तक पीटता रहा – Eight Year Old Boy Beaten Six Year Old Girl In Panchkula Government School
पंचकूला

खाैफनाक:आठ साल के बच्चे ने छह साल की बच्ची का सिर बेंच पर पटका, ईंटें मारी; आधे घंटे तक पीटता रहा – Eight Year Old Boy Beaten Six Year Old Girl In Panchkula Government School

October 31, 2026


eight year old boy beaten six year old girl in panchkula government school

पंचकूला स्कूल में बच्चे ने बच्ची पर किया हमला
ग्राफिक्स

विस्तार

स्कूलों को बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, लेकिन पंचकूला के एक सरकारी स्कूल में सामने आई घटना ने इस भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

स्कूल के आठ साल के एक बच्चे पर अपनी छह वर्षीय सहपाठी के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर की है। आरोप है कि बच्चा बच्ची को बहाने से पहली मंजिल पर बने खाली क्लासरूम में ले गया और वहां उसका सिर बेंच पर पटका। इसके बाद लातों से पीटा और ईंट से सिर व चेहरे पर कई वार किए। बच्ची बेहोश हो गई तो वह उसे कमरे में छोड़कर नीचे चला गया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि शिक्षकों की कमी के चलते प्ले क्लास में पढ़ने वाली छह साल की बच्ची और आठ साल का बच्चा एक ही कक्षा में बैठते थे। घटना से पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद बच्ची टॉयलेट की तरफ जाने लगी तो बच्चा भी उसके पीछे चला गया। आरोप है कि वह उसे बहाने से पहली मंजिल पर खाली क्लासरूम में ले गया। वहां उसके साथ मारपीट की। बच्ची के बेहोश होने के बाद भी उस पर डस्टबिन से हमला किए जाने का आरोप है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X