शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
खौफनाक:बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश – Damoh Talgaon Newlywed Couple Suresh Ahirwar Death Wife Anju Injured
दमोह

खौफनाक:बंद कमरे में फंदे पर लटका था पति का शव, पत्नी पड़ी थी लहूलुहान; पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उड़ गए होश – Damoh Talgaon Newlywed Couple Suresh Ahirwar Death Wife Anju Injured

November 6, 2026


damoh talgaon newlywed couple suresh ahirwar death wife anju injured

दमोह में नवविवाहित जोड़े के साथ वारदात

विस्तार

दमोह जिले के रनेह थाना क्षेत्र के तालगांव में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहित दंपती से जुड़ी घटना सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घर के बंद कमरे में 28 वर्षीय सुरेश अहिरवार का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी 25 वर्षीय पत्नी अंजू अहिरवार गंभीर हालत में जमीन पर लहूलुहान पड़ी थी। महिला के सिर और गले में गंभीर चोटें होने की बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलने पर रनेह थाना प्रभारी नितेश जैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया गया और महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खिड़की से झांका तो सामने आया खौफनाक मंजर

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह काफी देर तक सुरेश और अंजू अपने कमरे से बाहर नहीं आए। शुरुआत में परिवार के लोगों ने सामान्य बात समझकर इंतजार किया, लेकिन जब कमरे के अंदर से कोई आवाज नहीं आई और बार-बार बुलाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो चिंता बढ़ने लगी।

इसके बाद सुरेश के पिता भद्दी अहिरवार की पत्नी ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर परिजन घबरा गए। सुरेश फंदे पर लटका हुआ था, जबकि अंजू जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। इसके बाद तत्काल रनेह थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा बंद होने के कारण पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे खुलवाया। अंदर पहुंचने पर सुरेश की मौत हो चुकी थी, जबकि अंजू गंभीर हालत में मिली। पुलिस ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X