शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गरियाबंद में बड़ा हादसा:तेज रफ्तार कार महानदी में गिरी, चार लोगों की मौत, दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार – Gariaband Road Accident News: Four People Dead, Speeding Car Plunges Into Mahanadi River
रायपुर

गरियाबंद में बड़ा हादसा:तेज रफ्तार कार महानदी में गिरी, चार लोगों की मौत, दिवाली मनाने गांव जा रहा था परिवार – Gariaband Road Accident News: Four People Dead, Speeding Car Plunges Into Mahanadi River

November 9, 2026


Gariaband Road accident News: four people dead, Speeding car plunges into Mahanadi River

तेज रफ्तार कार महानदी में गिरी।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से इस वक्त की सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। अभनपुर के टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में माता-पिता समेत चार लोगों लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। बताया जाता है कि दीपावली मनाकर परिवार लौट रहा था। इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। 

इस सड़क हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दो बच्चों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महानदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

शीतल साहू अपनी पत्नी और बेटा-बेटी के साथ जा रहे थे गांव

बताया जाता है कि रायपुर के लक्ष्मीनगर निवासी 44 वर्षीय शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू और बेटे-बेटी के साथ दीपावली मनाने गरियाबंद जिले के पसौद जा रहे थे। इस दौरान रविवार की रात दो बजे के आस-पास टीला एनीकट के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे महानदी में गिर गई। मौके पर ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 

पुलिस कर रही जांच पड़ताल

गोबरा नवापारा पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की परिस्थितियों को पता करने में लगी है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की सही वजह मालूम चल सकेगी। हालांकि, शुरुआती जांच में तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर नदी में गिरने की बात सामने आ रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X