शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर:डेढ़ लाख रुपये जीतने के बाद विवाद, ग्राम प्रशासक ने मजदूर को मारी गोली; मौत – Ghazipur Dispute Erupts After Winning Rs 1.5 Lakh Village Administrator Shoots A Laborer Resulting In Death
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर:डेढ़ लाख रुपये जीतने के बाद विवाद, ग्राम प्रशासक ने मजदूर को मारी गोली; मौत – Ghazipur Dispute Erupts After Winning Rs 1.5 Lakh Village Administrator Shoots A Laborer Resulting In Death

November 11, 2026


Ghazipur Dispute erupts after winning Rs 1.5 lakh village administrator shoots a laborer resulting in death

गाजीपुर गोलीकांड

विस्तार

गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहांव गांव के पास पासीपुरवा में सोमवार रात जुआ देखने पहुंचे मजदूर अजय कुमार (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकराबाद के ग्राम प्रशासक संजय बिंद ने पिस्टल से दो राउंड फायरिंग की। इसमें अजय के पेट में गोली लगी, जबकि राजमिस्त्री सुरेंद्र राम (35) के दाहिने हाथ में गोली लगी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर आरोपी संजय बिंद ‘मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं’ लिखी तख्ती लेकर सदर कोतवाली पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर 1:40 बजे महरागंज कट के पास गाजीपुर-भरौली मार्ग जाम कर दिया। एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा के समझाने और कार्रवाई का आश्वासन देने पर दोपहर 3:40 बजे जाम समाप्त हुआ।

डेढ़ लाख रुपये जीतने के बाद हुआ विवाद

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा के अनुसार, मोहांव गांव निवासी श्रीराम ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार रात उनका भतीजा अजय कुमार गांव के चंद्रजीत, सौरभ, शिवा, श्याम और धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों के साथ पासीपुरवा तालाब के पास गया था। वहां इस्लामाबाद निवासी सुरेंद्र राम भी मौजूद थे। कुछ लोग बैठे थे तो कुछ खड़े होकर जुआ देख रहे थे।

इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे बकराबाद निवासी ग्राम प्रशासक संजय बिंद कुछ लोगों के साथ पहुंचा। उसने पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद खड़े लोगों को निशाना बनाकर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली अजय के पेट में और दूसरी सुरेंद्र के दाहिने हाथ में लगी। गोली चलते ही मौके पर भगदड़ मच गई।

सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पिस्टल लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग चुका था। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। उपचार के दौरान अजय ने दम तोड़ दिया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X