शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गाजीपुर दोहरा हत्याकांड:आठ गोलियों ने छीन ली थी दो की जिंदगी, 22 साल बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा दोषी – Governor Rejects Plea From Man Convicted Of Double Murder In Ghazipur
ग़ाज़ीपुर

गाजीपुर दोहरा हत्याकांड:आठ गोलियों ने छीन ली थी दो की जिंदगी, 22 साल बाद भी जेल से बाहर नहीं आ सकेगा दोषी – Governor Rejects Plea From Man Convicted Of Double Murder In Ghazipur

November 12, 2026


Governor rejects plea from man convicted of double murder in ghazipur

कोर्ट

विस्तार

गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर चट्टी पर 17 सितंबर 2004 की सुबह चली गोलियों ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली थीं। चुनावी रंजिश में हमलावरों ने लेखपाल श्यामदेव यादव और देवकीनंदन को घेरकर गोलियों से भून दिया था। लेखपाल को पांच और देवकीनंदन को तीन गोलियां मारी गई थीं।

इस दोहरे हत्याकांड के करीब 22 साल बाद मामला फिर चर्चा में है। हत्या के दोषी महेंद्र यादव उर्फ सुन्नी को अब जेल से समयपूर्व रिहाई नहीं मिल सकेगी। उत्तर प्रदेश शासन की संस्तुति पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उसकी रिहाई का प्रस्ताव खारिज कर दिया है।

बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बधाई गांव निवासी महेंद्र यादव केंद्रीय कारागार वाराणसी में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अपर जिला न्यायाधीश, एक्स कैडर, गाजीपुर की अदालत ने 30 अप्रैल 2011 को उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई थी। हालांकि, 14 अगस्त 2013 को हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया था। 

इसके बाद बंदी ने फार्म-ए यानी लाइसेंस के आधार पर समयपूर्व रिहाई का आवेदन किया था। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त रिपोर्ट में अपराध को सीमित श्रेणी का नहीं माना गया था।

30 अक्तूबर को शासन के उप सचिव कमलेश कुमार की ओर से जारी शासनादेश के क्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी इस पर अस्वीकृति की मुहर लगा दी। वाराणसी केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक और गाजीपुर जिला प्रशासन को निर्णय से बंदी को तत्काल अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।  

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X