गार्ड भैया के कमरे में मिला लाखों का बेशकीमती खजाना, देख बड़े-बड़े अमीर भी रह जाएंगे हैरान! वीडियो वायरल
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक चौकीदार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके छोटे से कमरे में डायर, जो मालोन और जियोर्जियो अरमानी जैसे महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम नजर आ रहे हैं. जिसे देख सब हैरान रह गए. आइए जानते हैं आखिर ये सब आया कहां से…
Insta image @the.dognosee
Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते. कभी किसी आम इंसान का अनोखा टैलेंट सामने आता है, तो कभी उसकी जिंदगी से जुड़ी कोई ऐसी चीज वायरल हो जाती है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होती. इन दिनों एक बिल्डिंग के चौकीदार का ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आमतौर पर गार्ड रूम में कुर्सी, टेबल और रोजमर्रा के इस्तेमाल का सामान दिखाई देता है, लेकिन यहां का नजारा कुछ अलग ही था.
चौकीदार की शेल्फ पर सजे थे महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम
दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर परफ्यूम इन्फ्लुएंसर चेतन आनंद ने अपने पेज @the.dognosee पर शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी बिल्डिंग के गार्ड से मिलने पहुंचते हैं. इसी दौरान उनकी नजर चौकीदार के कमरे में लगी एक छोटी सी लकड़ी की शेल्फ पर पड़ती है. वहां रखी रंग-बिरंगी परफ्यूम की बोतलें देखकर वह भी हैरान रह जाते हैं.
चेतन जब एक-एक करके उन परफ्यूम के नाम पढ़ते हैं, तो पता चलता है कि चौकीदार के पास कोई साधारण कलेक्शन नहीं, बल्कि कई मशहूर लग्जरी ब्रांड्स की खुशबुओं का खजाना मौजूद है. इस लिस्ट में मिस डायर, जॉय बाय डायर, जो मालोन, जियोर्जियो अरमानी सी और जारा जैसे नाम शामिल हैं. इतने महंगे ब्रांड्स के परफ्यूम एक छोटी सी शेल्फ पर देखकर खुद चेतन भी अपनी हैरानी छिपा नहीं पाते.
आखिर चौकीदार के पास कहां से आया इतना महंगा कलेक्शन?
जब चेतन ने चौकीदार से पूछा कि आखिर उनके पास इतने सारे महंगे परफ्यूम कहां से आए, तो उन्होंने बड़ी ही सहजता से इसकी पूरी कहानी बता दी. गार्ड ने बताया कि बिल्डिंग में रहने वाला एक व्यक्ति हाल ही में अपना कमरा खाली करके कहीं और चला गया था. जाते समय उसने अपने सभी परफ्यूम चौकीदार को उपहार में दे दिए थे.
View this post on Instagram
