रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुना:नलखेड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़े – Guna: Four Young Men Killed In Crash Near Nalkheda Culvert As Two Bikes Collide Head-on, Wreckage Scattered
गुना

गुना:नलखेड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत, आमने-सामने की टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़े – Guna: Four Young Men Killed In Crash Near Nalkheda Culvert As Two Bikes Collide Head-on, Wreckage Scattered

November 28, 2026


Guna: Four Young Men Killed in Crash Near Nalkheda Culvert as Two Bikes Collide Head-On, Wreckage Scattered

गुना में दर्दनाक हादसा 4 युवकों की मौके पर मौत

विस्तार

शनिवार की दोपहर मधुसूदनगढ़ इलाके के लिए काली दोपहर बन गई। लटेरी-सुठालिया रोड पर नलखेड़ा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर दूर तक मलबा बिखर गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के गांवों में मातम पसर गया। 

जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार शाम करीब 3:30 बजे हुआ। एक बाइक मधुसूदनगढ़ से सुठालिया की ओर जा रही थी। वहीं दूसरी बाइक सुठालिया से मधुसूदनगढ़ की तरफ आ रही थी। जैसे ही दोनों बाइकें नलखेड़ा पुलिया के पास पहुंचीं, अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत मधुसूदनगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गोपाल चौबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सड़क पर पड़े शवों को मधुसूदनगढ़ अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें:  शहडोल: स्कूल की छुट्टी होते ही बच्चों को सताता है हाथियों का डर, जंगल के रास्ते घर लौटने की मजबूरी

हादसे में जान गंवाने वाले चार में से तीन युवकों की पहचान हो गई है। मृतकों में भगवान सिंह सिलावट, महेश पुत्र शंभू चौरसिया और बृजेश यादव शामिल हैं। भगवान सिंह और शंभू विदिशा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि बृजेश मधुसूदनगढ़ का निवासी था। चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों की पहचान के लिए आसपास के गांवों में सूचना भेजी है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।

थाना प्रभारी गोपाल चौबे ने बताया कि हादसे को लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X