गोरखपुर:दिवाली की शाम 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम – 23 Year Old Man Dies Under Suspicious Circumstances On Diwali

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
November 9, 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
पिपराइच थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में दिवाली की शाम 23 वर्षीय युवक रोशन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिपराइच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर्र
जानकारी के मुताबिक, रोशन गोरखपुर में काम करके परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। रोशन के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। उसकी मां दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा कर परिवार का गुजारा करती हैं। रोशन की दो छोटी बेटियां हैं। बड़ी बेटी दिव्या करीब तीन वर्ष की है, जबकि छोटी बेटी रोषिता की उम्र एक वर्ष है। घटना के समय उसकी पत्नी मायके में थी।
मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं
युवक की मौत को लेकर गांव में अलग-अलग तरह की चर्चाएं हैं। एक दिन पहले दो भाइयों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। कुछ लोग नशीली शराब पीने से मौत की आशंका जता रहे हैं तो कुछ इसे पारिवारिक विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, मौत की असल वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शुरुआती जानकारी में मामला गरीबी के कारण आत्महत्या का नहीं लग रहा है। आत्महत्या की आशंका पारिवारिक विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
November 13, 2026
आक्राेशित परिजन ने सड़क जाम करने की कोशिश की – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार शाहपुर क्षेत्र के श्रीराम चौराहे पर दिवाली के दूसरे दिन पटाखे की चिंगारी को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल लोहार युवक जयकरन विश्वकर्मा (24) की बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। […]
November 13, 2026
2020 में 10.63 करोड़ की लागत से राजघाट पर स्थापित हुआ था, निशुल्क दाह संस्कार की थी सुविधा – -ग्रीन रेवोल्यूशन फाउंडेशन को दिया गया है संचालन का जिम्मा, 1800 रुपये प्रति शव भुगतान करता है नगर निगम गोरखपुर। प्रदूषण मुक्त अंतिम संस्कार की सुविधा देने के लिए राजघाट पर 10.63 करोड़ रुपये खर्च कर […]
November 13, 2026
– शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित होंगी 234 प्रतिमाएं, संवेदनशील घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी – जलाशयों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें रहेंगी मुस्तैद गोरखपुर। छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर जिले […]
